{"_id":"69fcd735d2e7b1eacc08eb6d","slug":"rising-number-of-patients-with-diabetes-and-high-blood-pressure-150-patients-received-treatment-etah-news-c-163-1-eta1004-150230-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मधुमेह और रक्तचाप के बढ़ रहे मरीज, 150 मरीजों ने लिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मधुमेह और रक्तचाप के बढ़ रहे मरीज, 150 मरीजों ने लिया उपचार
Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एनसीडी विभाग में मरीजों का रक्तचाप व मधुमेह का चेकअप करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
एटा। गर्मी बढ़ने के साथ ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मधुमेह और रक्तचाप के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिसिन वार्ड में आ रहे लगभग 500 मरीजों में से करीब 150 मधुमेह और रक्तचाप से संबंधित बीमारियों के हैं। बृहस्पतिवार को भी पहुंचे ऐसे मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों को सावधानी बरतने के टिप्स दिए गए।
मेडिकल कॉलेज के एनसीडी विभाग में डॉ. चैतन चौहान ने बताया कि गर्मी में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसका सीधा असर मधुमेह और रक्तचाप वाले मरीजों पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (ऐसे मिनरल जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं) का संतुलन बिगड़ने न दें। नियमित रूप से मधुमेह व रक्तचाप की जांच कराएं।
इन बातों का रखें ख्याल
- खूब पानी पीएं, नींबू का जूस भी लें।
- मौसमी फल और सब्जियां खाएं।
- गर्मियों में टमाटर खाना फायदेमंद होता है।
- सत्तू का सेवन करें, बिना नमक या चीनी के भी इसे पी सकते हैं।
- हल्का और औसत गर्म भोजन करें।
- सुबह के समय नियमित हल्के व्यायाम, योग करें।