फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rice distribution in etah

कहीं नियमों की अनदेखी तो कहीं सामाजिक दूरी का पालन नहीं

Wed, 15 Apr 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
rice distribution in etah
मौहल्ला बेरूनगंज स्थित राशन की दुकान के बहार झुंड में बैठे लोग। - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में राहत देने के लिए 15 अप्रैल से सभी कार्ड धारकों को नि:शुल्क चावल वितरण के आदेश मिले हैं। इसमें राशन डीलरों को सामाजिक दूरी का पालन करने और सैनिटाइज करने को कहा गया है। बुधवार को जब इसका वितरण शुरू हुआ तो कहीं नियमों का पालन करते हुए डीलर ने वितरण कराया तो कहीं नियमों की अनदेखी सामने आई। इस दौरान कई स्थानों पर बिना हाथ धुलवाए ही चावल बांटा गया, जबकि पास ही बाल्टी में पानी भरकर जरूर रखा गया था।
विज्ञापन

अरुणा नगर सुबह आठ बजे
अरुणा नगर में डीलर की दुकान बंद पड़ी थी। दुकान पर राशन लेने आए राजकुमार ने बताया कि कभी-कभी दुकान खुलती है। कंट्रोल रूम पर शिकायत की तो पूर्ति निरीक्षक का नंबर मिला। जब बात की पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि डीलर पर दो दुकानें हैं। दो घंटे बाद दुकान खुलेगी। राजकुमार के कहा कि सुबह छह बजे राशन लेने आ गया था।
विज्ञापन

रेलवे रोड, सुबह नौ बजे
शहर के मोहल्ला रेलवे रोड पर राशन डीलर नरेंद्र बाबू के यहां सुबह से ही लाइन लगी थी। यहां उपभोक्ताओं को बिना हाथ धुलाए ही राशन का वितरण किया जा रहा था। डीलर ने बताया कि 464 कार्ड धारक हैं। 46 लोग राशन ले जा चुके हैं। हाथ साफ के बारे में पूछा तो उसने बताया कि लोगों के हाथ साबुन से साफ कराए जा रहे हैं, जबकि मौके पर ऐसा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेरुनगंज सुबह दस बजे
वेरुनगंज में एटा केंद्रीय थोक उपभोक्ता की दुकान है। यहां दस बजे वितरण कराने को एसआई के साथ महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं होते मिला। उपभोक्ताओं के हाथ भी नहीं धुलवाए जा रहे थे। डीलर अनिल सिंह ने बताया कि पानी और साबुन है, लेकिन वहां साबुन झाड़ी में पड़ा था। जबकि हाथ कोई नहीं धो रहा था। बाल्टी में थोड़ा सा ही पानी रखा था।
पटियाली गेट पूर्वाह्न ग्यारह बजे
पटियाली गेट पर जन कल्याण समिति उपभोक्ता समिति की दुकान है। यहां राशन डीलर ग्लब्स पहने हुए था, लेकिन उपभोक्ता साबुन से हाथ नहीं धुल रहे थे। होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी। वह डंडा सड़क पर पटक कर वितरण करा रहा था। वहीं वितरण के लिए बनाए गए सर्किट में उपभोक्ताओं ने धूप से बचने को बोरी रख दी। वहीं दूर तक लंबी लाइन लगी थी।

----------
जहां नियमों की अनदेखी हुई है, वहां सुधार कराया जाएगा
सभी डीलरों को निर्देश दिए गए थे कि वह लोग लोगों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा करें। कहीं नियमों की अनदेखी हुई है। उसमें सुधार किया जाएगा।
-आरके मिश्रा, डीएसओ

रेलवे रोड स्थित राशन की दुकान पर सामाजिक दूरी पर समान लेते दिखे लोग।

रेलवे रोड स्थित राशन की दुकान पर सामाजिक दूरी पर समान लेते दिखे लोग।- फोटो : ETAH

बंद पड़ी अरूणा नगर स्थित राशन की दुकान।

बंद पड़ी अरूणा नगर स्थित राशन की दुकान।- फोटो : ETAH

पटियाली गेट स्थित राशन की दुकान के बाहर झुंड में बैठे लोग।

पटियाली गेट स्थित राशन की दुकान के बाहर झुंड में बैठे लोग।- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed