{"_id":"5e9307028ebc3e768f6625dc","slug":"rice-distribution-etah-news-agr4376109146","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। देश में चावल की अधिक पैदावार होने से स्टॉक में चावल पड़ा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने हर कार्ड धारक की सभी यूनिट को 5 किलो मुफ्त चावल देने का निर्णय किया है। खाद्यान्न निदेशक ने इसे लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को चावल की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना के कारण गरीबों को राशन मुहैया कराने के सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। अभी तक अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मिल रहा था। वहीं 15 से 26 अप्रैल तक हर कार्ड धारक को उसकी प्रत्येक यूनिट के लिए चावल मिलेगा। मान लें यदि किसी कार्ड धारक के कार्ड में दस यूनिट तक दर्ज हैं तो उसे 50 किलो चावल दिया जाएगा, जिले में 3 लाख 54 हजार 594 कार्ड धारक हैं।
इन सभी को 11 दिन के भीतर 5 किलो चावल यूनिट के हिसाब से मुफ्त दिया जाएगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने दी है।
एक नजर कार्ड धारकों पर
पात्र गृहस्थी- दो लाख 27 हजार 430
अंतोदय- एक लाख 27 हजार 164