{"_id":"66561c0788a84c411e011546","slug":"review-in-cases-of-premature-release-of-prisoners-etah-news-c-163-1-sagr1016-117479-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कैदियाें की समय पूर्व रिहाई के मामलों में समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कैदियाें की समय पूर्व रिहाई के मामलों में समीक्षा
Tue, 28 May 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 28 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार पहुंचकर मंगलवार काे डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया। दोष सिद्ध कैदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर समीक्षा की।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि जेेल में निरुद्ध बंदियों की समस्याओं पर प्रमुखता से जोर देते हुए उनका निस्तारण किया जाए। जिन बंदियों को अपने केस में पैरवी के लिए सरकारी वकील की आवश्यकता है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। कहा कि जेल में निरुद्ध बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। उनको मीनू के अनुसार नाश्ता, भोजन मिलना चाहिए। गर्मी में पीने के पानी के लिए जेल के बैरकों में घड़ों में पानी की व्यवस्था की गई है। डीएम ने इस दौरान जेल परिसर में सिद्ध दोष बंदियों की समयपूर्व रिहाई के संबंध में जिला संचालन समिति की बैठक करते हुए बंदियों से वार्ता की। जेल अधीक्षक अमित चौधरी, जेलर पीके कश्यप, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि मौजूद रहे।