{"_id":"585ace4f4f1c1bf248e3a3e9","slug":"revenue-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षक निलंबित, जांच के बाद कई और भी नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षक निलंबित, जांच के बाद कई और भी नपेंगे
Amar Ujala
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
गश्त करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खादर की जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे थे। इसी मिलीभगत के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर खादर के गांव किसौल किलौनी के राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने के बाद कई और राजस्व कर्मियों पर गाज कर सकती है।
किसौल और किलौनी गांव पर राजस्व निरीक्षक अनार सिंह तैनात हैं।
इनका पद राजस्व निरीक्षक का है लेकिन लेखपाल का जिम्मा भी इन्हीं के पास है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इनके द्वारा कब्जों की शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। जिसके चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गंगा खादर की जमीनों पर प्रशासन अधिकृत रूप से पट्टे नहीं देता लेकिन साठ गांठ करके क्षेत्र के लेखपाल और कानून तो ग्रामीणों के खेती करने पर कोई आपत्ति नहीं करते जिससे वर्षों से ये खेल चला आ रहा है।
पांच मौतों के बाद खादर की जंग के सुर्खियों में आ जाने से अब इस खेल का खुलासा हो रहा है। जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच हो रही है। राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर अभी और लोग भी इसमें नपेंगे।