फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   retired policeman get gun shot

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को मारी गोली

Mon, 29 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 29 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
 एटा से कासगंज आ रहे सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को बाइक सवारों ने काली नदी के पास बांकनेर पर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन



अलीगढ़ से चालक के पद से तीन साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए अब्बल सिंह (63) निवासी अंबारी, थाना देहात एटा
अपने भतीजे अजय के साथ बाइक से कासगंज आ रहे थे। उनकी जीप की बॉडी नदरई गेट पर बन रही थी। जब वह बांकनेर पर पहुंचे तभी उनका पीछा कर रहे दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके दायीं ओर की पसलियों के नीचे लगी। गोली लगते ही वो लहुलुहान हो गए। आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन



पीड़ित को घायल अवस्था में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी पर अन्य परिवारीजन भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में उन्हें अलीगढ़ रेफर किया। मामले की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने घायल अब्बल सिंह से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि गोली मारने वाले बाइक सवार मफलर बांधे हुए थे, जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed