फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Resolved to follow in the footsteps of the illustrious hero.

Etah News: वीर शिराेमणि के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 09 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 09 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Resolved to follow in the footsteps of the illustrious hero.
जलेसर कस्बा में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर रैली निकालते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद
जलेसर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर ट्रैक्टर और बाइक की रैली निकाली गई। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर सुबह उनकी प्रतिमा पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर हवन पूजन किया। पूजन के बाद रैली निकाली गई, इसमें युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर ने कहा महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने समाज को प्रेरित करते हुए कहा हमें महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलन का संकल्प लेना चाहिए। कर्यक्रम के संयोजक यश जादौन ने कहा महान अकबर नहीं महाराणा प्रताप थे क्योंकि उन्होंने कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। नागेंद्र सिंह ने कहा हमें उनके जीवनकाल की कथाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराणा प्रताप चौक से शुरु हुई शोभायात्रा आगरा चौराहे, तहसील रोड, शेरगंज, बड़ा बाजार, नाला बाजार, मंडी जवाहरगंज, महावीरगंज से होती हुई निधौलीकलां चौराहे पर संपन्न हुई। यात्रा में पंकज ठाकुर, आशु ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र धनगर, आकाश गुप्ता, जितेंद्र सिसौदिया, सतेंद्र सिंह जादौन, राजा सूरजपाल सिंह, अनिकेत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




संघर्ष से भरा रहा महाराणा प्रताप का जीवन
अवागढ़। महाराणा प्रताप की जयंती पर कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हनुमानगढ़ क्षेत्र से शुरु हुई यात्रा जलेसर क्षेत्र के गांव में होती हुई आगरा रोड से होती हुई वापस कस्बे में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के संयोजक अंशु ठाकुर ने कहा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष से भरा रहा। उन्होंने कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। यात्रा में शामिल लोग भगवा ध्वज हाथों में लहराते हुए चल रहे थे, डीजे पर बज रहे वीररस के गीत लोगों में जोश पैदा कर रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्साह और श्रद्धा से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती
राजा का रामपुर। कस्बे में शनिवार को क्षत्रिय समाज ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए लोगों ने उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने कहा महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में व्यतीत किया। भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर ने कहा महाराणा प्रताप अदम्य साहस, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक थे। उनके जीवन से राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान की प्रेरणा मिलती है। बहादुरी, दृढ़ संकल्प और रणनीतिक कौशल के कारण ही उनका नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। कार्यक्रम में सोमेंद्र सिंह राठौर, केशवेंद्र सिंह राठौर, हैप्पी राठौर, मयंक राठौर, ऋषभ चौहान, प्रसून राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जलेसर कस्बा में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर रैली निकालते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद

जलेसर कस्बा में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर रैली निकालते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद

जलेसर कस्बा में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर रैली निकालते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद

जलेसर कस्बा में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर रैली निकालते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद

जलेसर कस्बा में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर रैली निकालते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद

जलेसर कस्बा में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर रैली निकालते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed