{"_id":"67af7c87097adb79cd032a9d","slug":"report-of-sexual-exploitation-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-etah-news-c-163-1-eta1001-129702-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शादी का झांसा देकर चार वर्षों से यौन शोषण करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शादी का झांसा देकर चार वर्षों से यौन शोषण करने की रिपोर्ट
Fri, 14 Feb 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना मारहरा में एक युवती ने अर्जुन निवासी टमलपुर चौकी असरौली थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी 4 वर्ष से लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देता है।
पीड़िता ने बताया कि अर्जुन मेरी बहन का देवर है। 4 वर्ष पूर्व उसने मोबाइल नंबर ले लिया और फिर बातें करने लगा। कुछ समय बाद कहा कि मैं तुम्हारे साथ विवाह करूंगा और यौन शोषण करने लगा। इसी बीच जब वह गर्भवती हो गई तो उसने गालीगलौज करते हुए पीटा और गर्भपात करा दिया।
इतना ही नहीं शादी करने से मना कर दिया। जब विरोध किया और सबको बताने की बात कही, तो उसने मेरे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जब उससे शादी करने की कहती हूं तो पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है। सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।