फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of rape on the pretext of marriage

Etah News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट

Sat, 22 Jun 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Report of rape on the pretext of marriage
एटा। थाना मिरहची में एक महिला ने नवनीत शाक्य निवासी नगला श्याम सहित दो नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नवनीत ने धोखाधड़ी करते हुए शादी का झांसा दिया। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर इसने अपने साथियों के साथ मिलकर गालियां देते हुए बुरी तरह से पीटा। पीड़ित महिला का कहना है कि नवनीत व उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते नवनीत ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी। विश्वास में लेकर मेरे साथ पिछले लगभग चार वर्षों से दुष्कर्म करता आ रहा है। जब मेरी शादी दूसरी जगह हो गई तो वहां से भी मुझे बहला-फुसलाकर बुला लिया। जिसके चलते वैवाहिक संबंध बिगड़ गए। इसने भी मेरे साथ शादी नहीं की। मैंने शादी करने के लिए कहा तो अपने साथियों के साथ मिलकर मुझको बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

घर पर बात करने के लिए कहा तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते मैं बुरी तरह से भयभीत हूं और परेशान भी हूं। थाना प्रभारी मिरहची केके लोधी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed