{"_id":"688cba9bbe993e235406d62b","slug":"report-of-murder-for-not-giving-buffalo-and-cash-in-dowry-etah-news-c-163-1-eta1001-137076-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दहेज में भैंस व नकदी न देने पर हत्या करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दहेज में भैंस व नकदी न देने पर हत्या करने की रिपोर्ट
Fri, 01 Aug 2025 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। अतिरिक्त दहेज में भैंस और 2 लाख रुपये न देने पर महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद हत्या कर देने की रिपोर्ट थाना पिलुआ में दर्ज कराई गई है। मृतका के भाई ने बहनोई सहित 4 लोगों को आरोपी बनाया है।
गांव भजनपुरा थाना अवागढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बहन विनीता की शादी गांव नदराला थाना पिलुआ निवासी बृजेश कुमार के साथ 2023 में की थी। कुछ दिनों बाद ही बहनोई के साथ ही ससुर खचेर सिंह, सास वेदवती और मंजू देवी बहन को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे।
इनकी मांग थी कि एक भैंस और चार पहिया वाहन की खरीद के लिए 2 लाख रुपये दो। जब विनीता ने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना के बारे में कई बार विनीता ने फोन कॉल के माध्यम से भी जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि 23 जुलाई कोे इन लोगों ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और खुदकुशी दर्शाने के लिए फंदे पर लटका दिया। उस समय मायके पक्ष की ओर से आरोप नहीं लगाए गए थे। पुलिस ने प्राथमिक सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया था। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।