फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   report filed against husband and four in-laws for harassing daughter of inspector for dowry In Etah

UP News: दहेज के लिए दरोगा की पुत्री का उत्पीड़न, पति सहित चार ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Oct 2024 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 07:41 PM IST
सार

एटा में दहेज के लिए दरोगा की पुत्री के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पति सहित चार ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
report filed against husband and four in-laws for harassing daughter of inspector for dowry In Etah
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पीड़िता ने पति सहित चार ससुरालीजन के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला थाना कोतवाली देहात के संजय नगर का है। यहां की निवासी प्रियंका ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लहरा निवासी अर्जुन यादव (पति) सहित चार ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दर्ज मामले में उसने बताया कि बीते 20 फरवरी 2018 को उसका विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति अर्जुन, ससुर आनंद, सास ओमवती और ननद पूनम यादव अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगीं। कहते हैं कि तेरा पिता दरोगा है और भाई मिलिट्री में है, इसलिए पांच लाख रुपये और स्कूटी लेकर आना। मना किया तो 23 सितंबर 2024 को आरोपियों ने पीटा। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद पंचायत हुई लेकिन यह लोग फिर से मेरे साथ इसी प्रकार का व्यवहार करने लगे। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर में पूरन सिंह निवासी बरखेड़ा थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने सुमित निवासी मोहल्ला जाटवपुरा सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पुत्री सपना का विवाह दो मार्च 2014 को सुमित के साथ किया था। कुछ समय बाद ही सुमित, ससुर चंद्र मोहन, सास गुड्डी देवी, जेठ हरीश, जेठानी अंजली, देवर मोंटी और ननद विमला देवी अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। कहते हैं कि अतिरिक्त दहेज में एक मोटरसाइकिल लेकर आ, नहीं तो तुझे घर में नहीं रखेंगे। इतना ही नहीं आए दिन बेटी की गालीगलौज करते हुए पिटाई भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed