{"_id":"66785ff98cb312aaba038abb","slug":"relief-from-drizzling-rain-in-the-morning-trouble-from-sunshine-and-humidity-in-the-afternoon-etah-news-c-163-1-sagr1018-118736-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सुबह रिमझिम बारिश से राहत, दोपहर धूप-उमस से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सुबह रिमझिम बारिश से राहत, दोपहर धूप-उमस से आफत
Sun, 23 Jun 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। रविवार को सुबह से ही बादल छा गए। रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली तो उमस भरी गर्मी ने होश उड़ा दिए। लोगों के शरीर पर पसीना पानी की तरह बहने लगा। उधर, बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से लोगों को जूझना पड़ा।सुबह से ही बादल छा गए। लोग जब सोकर उठे तो मौसम सुहाना था। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर 11 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया, वैसे ही बूंदाबांदी तेज हुई तो बाद में धीमी पड़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश थम गई। इसके बाद धूप निकली और उमस बढ़ने लगी। इससे लोगों का बुरा हाल था। भले ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन उमस के चलते लोगों को दिन भर मुसीबत उठानी पड़ी।
नाला निर्माण के कारण अधिकांश नाले व सड़कें खुदी पड़ीं हैं। जीटी रोड पर नारकीय हालात हैं। नगर पालिका गेट से लेकर अलीगंज तिराहे तक नाला खुदा पड़ा है। बारिश के कारण जीटी रोड पर खुदी पड़ी मिट्टी सड़कों पर बहने लगी और कीचड़ के हालात हो गए। दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा मुश्किल हुई। जीटी रोड पर बाइक सवार कीचड़ में फिसलते देखे गए। इसके अलावा हाथी गेट, घंटाघर बाजार, सब्जी मंडी, गांधी मार्केट में भी बारिश होने से जगह जगह जलभराव हो गया। जिससे खरीदारी के लिए आए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
भीषण उमस के बीच पूरे दिन बिजली गुल, अकुलाए लोग
एटा। रविवार की सुबह शहर में बारिश हुई। इससे बिजली की व्यवस्था बिगड़ी तो पूरे दिन नहीं सुधर सकी। कहीं मरम्मत तो कहीं फॉल्ट के नाम पर कटौती की गई। इस बीच उमस भरी गर्मी से लोग अकुला गए।शनिवार को दोपहर बाद बारिश हुई थी। इसके बाद रविवार की सुबह बारिश हुई। इससे शहर की विद्युत व्यवस्था बिगड़ गई। कहीं फाॅल्ट तो कहीं किसी और समस्या से आपूर्ति को ठप कर दिया गया। बारिश के बाद धूप खिली तो उमस भरी गर्मी के कारण उपभोक्ता परेशान हो गए। बिजली न मिलने से स्थिति और खराब रही। शहर के मोहल्ला संतोष नगर, शांतिनगर, श्रंगार नगर, जीटी रोड, गांधी मार्केट, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, नगला पोता, दिनेश नगर, इस्लाम नगर, मारहरा दरवाजा, अशोक नगर, मयूर विहार सहित अन्य कई मोहल्लों में उपभोक्ताओं को दिन भर ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र पर कार्य होने के कारण पुराने सिटी फीडर जुड़े 20 मोहल्ले, न्यू सिटी फीडर से जुड़ी कांशीराम कालोनी व न्यू सिटी फीडर 2 से जुड़े केंद्रीय विद्यालय, हरचंद्रपुरकलां आदि इलाकों की बिजली सुबह 9 बजे से दोपहर बाद तक गुल रही। उमस भरी गर्मी के कारण इन इलाकों के उपभोक्ता भी परेशान रहे।
मालूम हो कि शहर में विद्युत निगम के 37 हजार उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने के लिए निगम के 5 विद्युत उपकेंद्र हैं, लेकिन गर्मी में उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का फरमान है। लेकिन यहां उपभोक्ताओं को किसी दिन 20 तो किसी दिन 21 घंटे ही बिजली मिल रही है। यह बिजली भी ट्रिपिंग के साथ मिल रही है।
गर्मी जब से शुरू हुई है तब से बिजली कटौती का खेल जारी हो गया है। निगम के अधिकारियों से बात करो तो काम चलने की बात कहते है। यह काम गर्मी से पहले हो जाता चाहिए था। - रिषभ मिश्रा, जीटी रोड
बिल जमा करने के लिए निगम के अधिकारियों की तुरंत कॉल आ जाती है, लेकिन बिजली की सप्लाई पर कोई ध्यान नहीं है। 24 घंटा बिजली की आपूर्ति देने के निर्देश है, लेकिन 20 से 21 घंटा ही बिजली मिल रही है। - रिषभ दीक्षित, शांतिनगर
रिवैंप योजना के तहत शहर में कार्य चल रहा है। रविवार को यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य किया गया। इसके चलते आपूर्ति बाधित रही है। उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। - जीसीएल भटनागर, अधिशाषी अभियंता शहरी