फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Relatives beat lover in Etah and accused him of robbing four lakhs and jewelry

घर में बेटी संग मिला प्रेमी: परिजनों ने की पिटाई, बोले-चार लाख व गहने लूटे, थानाध्यक्ष बोले-लूट का मामला गलत

Fri, 30 Dec 2022 07:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 07:56 PM IST
सार

थाना व कस्बा अवागढ़ में कक्षा 8 की छात्रा को मकान में बंधक बनाकर बदमाशों ने नकदी व जेवरात लूट ले गए। वारदात के समय छात्रा के माता-पिता बालाजी मंदिर दर्शन करने गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 


 

विज्ञापन
Relatives beat lover in Etah and accused him of robbing four lakhs and jewelry
demo pic

विस्तार

घटना बीती 27 दिसंबर की रात करीब 11 बजे की है। कस्बा के एक मोहल्ला स्थित एक घर में तीन बदमाश घुस आए। घर में कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा थी। उसके माता-पिता मंदिर गए हुए थे। इन्होंने छात्रा को धमकाकर आलमारी के लॉकर की चाबी मांगी। छात्रा ने देने से मना किया तो उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म करने की धमकी देने लगे। इस पर छात्रा ने डरकर लॉकर की चाबी दे दी।  

विज्ञापन

छात्रा ने बॉबी नाम के युवक को पहचान लिया

इसके बाद बदमाशों ने छात्रा के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। इसल दौरान छात्रा ने बॉबी नाम के युवक को पहचान लिया। आरोप है कि बॉबी व अन्य ने लॉकर में रखे चार लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। माता-पिता लौटकर आए तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बॉबी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी लूट की रकम व जेवरात लेकर फरार हैं।

विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले-प्रेम-प्रसंग का मामला है  

थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि किशोरी के मकान के सामने मेडिकल की दुकान है। इसी पर बॉबी कार्य करता है। प्रेम-प्रसंग का मामला है। घर में अकेले होने पर किशोरी ने उसे बुला लिया था। माता-पिता के आने पर बॉबी पकड़ा गया और उसकी पिटाई की गई। इसकी वजह से सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आगरा में इलाज चल रहा है। लूट की बात सही नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदा लगाने की धमकी पर लिखी रिपोर्ट

परिजनों ने बताया कि छात्रा को बंधक बनाकर पहले छेड़छाड़ और बाद में लूट की गई। आरोपी ठाकुर बिरादरी का है। इसके चलते पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। छात्रा ने पुलिस से साफ कह दिया कि अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed