फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Relatives beat EMT after death of patient in ambulance in Etah

Etah News: एंबुलेंस में मरीज की मौत, बेटा बोला- ऑक्सीजन लगा देते तो जिंदा होते पिता, ईएमटी को पीटा

Tue, 20 Jun 2023 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा
अमर उजाला, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 08:10 PM IST
सार

एटा में एंबुलेंस में मरीज की मौत होने पर परिजन ने ईएमटी को पीटा। बेटा बोला कि स्वास्थ्यकर्मी ऑक्सीजन लगा देते तो पिता जिंदा होते। 

 

विज्ञापन
Relatives beat EMT after death of patient in ambulance in Etah
Etah News: एंबुलेंस में मरीज की मौत, ईएमटी को पीटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत कराया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी दया सिंह (65) की सोमवार की रात करीब 9.30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध सांस की बीमारी से परेशान था। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से आगरा के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने ऑक्सीजन नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए ईएमटी को पीट दिया।

विज्ञापन

ऑक्सीजन नहीं लगाने से हो गई पिता की मौत

वृद्ध की बेटी सीमा देवी का कहना है कि पिता को घबराहट हो रही थी। हम लोग रात 9 बजे मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। डॉक्टरों ने बीपी चेक किया जो सामान्य से कम था। इसके बाद ऑक्सीजन लगाई गई। चिकित्सकों ने रेफर करने की बात कही तो 108 पर कॉल करके एंबुलेंस मंगा ली। आरोप है कि रेफर करते समय मरीज को एंबुलेंस तक बिना ऑक्सीजन के ले जाया गया। एंबुलेंस में भी 10 मिनट तक ऑक्सीजन नहीं लगाई गई, लापरवाही के चलते पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज में नहीं बरती गई लापरवाही 

वहीं, लापरवाही का आरोप लगाकर मृतक के परिजन ने एंबुलेंस पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) भुवेनश कुमार निवासी गांव अलसूर थाना जरीफनगर बदायूं को पीट दिया। इसकी वजह से वह घायल हो गया। भर्ती कर उसका उपचार किया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. शिवप्रताप सिंह यादव ने बताया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। गंभीर हालत होने पर वृद्ध को लाया गया था। एंबुलेंस कर्मियों को बेवजह पीटा गया है।


यह भी पढ़ेंः- Agra News: अचानक आगे बढ़ गया भगवान जगन्नाथ का रथ, धक्का लगने महिला व बच्चा नीचे गिर गए, लोगों ने बचाया

पहले ही हो गई थी मरीज की मौत

एंबुलेंस संचालन अधिकारी अर्जुन सिंह का कहना है कि मृतक के परिवारीजन शराब के नशे में धुत थे। ईएमटी को बेवजह से पीटा गया। चिकित्सक कह चुके थे कि वृद्ध की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी एंबुलेंस कर्मियों पर गुस्सा उतारा। ईएमटी पर हमला करने वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed