फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Re-polling will be conducted on May 25 under tight security arrangements

Etah News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 25 मई को कराया जाएगा पुनर्मतदान

Thu, 23 May 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 23 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Re-polling will be conducted on May 25 under tight security arrangements
एटा। जिले का अलीगंज विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां 13 मई को मतदान हुआ था। मतदान के बाद एक किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें किशोर ने 8 बार ईवीएम का बटन दबाया था, जिसमें फूल दिखाया जा रहा था। चुनाव आयोग से शिकायत होने के बाद यहा पुनर्मतदान कराने के निर्देश हुए। अब 25 मई को यहां पुनर्मतदान होगा। बताया गया कड़ी सुरक्षा में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया मतदेय स्थल संख्या 343 प्राथमिक विद्यालय खिरिया पमारान पर 25 मई को सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। पोलिंग पार्टी कलेक्ट्रेट से रवाना होगी। मतदान के बाद ईवीएम, वीवीपैट एवं अन्य सील्ड अभिलेख कृषि उत्पादन मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में जमा किए जाएंगे। बताया मतदान कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत वहां मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed