फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Raunak in the textile market, special demand for designer kurti

ईद-उल-अजहा: कपड़ा बाजार में रौनक, डिजायनर कुर्ती की खास मांग

Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Raunak in the textile market, special demand for designer kurti
ईद को लेकर बाबूगंज बाजार में खरीदारी करती महिलाएं ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। कपड़े बाजार गुलजार हैं। डिजायनर कुर्तों की खास मांग है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से अधिकांश लोग खरीदारी के लिए उमड़े।
विज्ञापन

ईद की तैयारी को लेकर रविवार को महिलाएं कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंची। जिसके चलते खासतौर से बाबूगंज बाजार दिन भर गुलजार रहा। दोपहर में उमस भरी गर्मी के बाद भी महिलाओं व युवतियों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। व्यापारी मोहित कुमार ने बताया कि युवतियों की डिजायनर कुर्तियों की मांग अधिक है। इसके साथ ही लेडीज इंडो वेस्टर्न ड्रेस की भी मांग ज्यादा है। यह ड्रेस 1500 से लेकर 3500 रुपये तक की बिक रही है।
विज्ञापन

इन दामों पर बिक रहे परिधान
महिलाओं के लिए
डिजायनर कुर्ती: 800-2000
लेडीज इंडो वेस्टर्न ड्रेस- 1500-3500
गाउन- 2000-2500
पुरुषों के लिए
डिजायनर कुर्ते पायजामे- 800-2500
बच्चों के लिए-
लांछा- 800-2000
शरारा- 1000-1800
डांगरी 800-1500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed