फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rashan

कहीं नियमों की अनदेखी तो कहीं हुआ पालन

Fri, 15 May 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
rashan
पोता नगला स्थित राशन की दुकान पर कतार में खड़े लोग- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन में राहत देने के लिए 15 मई से सभी राशन कार्डधारकों को नि:शुल्क चावल और चना वितरण के आदेश मिले हैं। इस दौरान राशन डीलरों को सामाजिक दूरी का पालन करने व सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। शुक्रवार से शुरू हुए वितरण में कहीं इन नियमों का पालन हुआ तो कहीं अनदेखी की गई। वहीं एक दुकान पर डीलर द्वारा चना का पैकेट दिया जा रहा था।
विज्ञापन

मशीन हुई खराब
शहर के मोहल्ला शांति नगर में सुबह नौ बजे राशन डीलर तारिक अली द्वारा उपभोक्ताओं को बिना हाथ धुलाए ही राशन का वितरण किया जा रहा था। डीलर ने बताया कि अप्रैल में 537 कार्डधारक थे जबकि मई में यह बढ़कर 573 हो गए। अब तक 46 लोग राशन ले जा चुके हैं, लेकिन अब मशीन खराब हो गई है। पूछने पर बताया कि साबुन से हाथ साफ कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आधा घंटे से मशीन बंद
मारहरा गेट पर डीलर इकरार खान ने बताया कि उसके यहां 585 कार्डधारक हैं। सुबह से 65 उपभोक्ताओं को राशन दिया जा चुका है। आधा घंटे से मशीन खराब है। इससे वितरण में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं धुलवाए जा रहे थे हाथ
मारहरा गेट पर ही जनकल्याण समिति की दुकान है। यहां सोशल डिस्टेंस का पालन होते मिला, लेकिन उपभोक्ताओं के हाथ नहीं धुलवाए जा रहे थे। वहीं डीलर द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए जागरूक भी किया जा रहा था।
सावधानी बरतने को बनवाए पैकेट
मोहल्ला गढ़ी कयान में डीलर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि मई में उनके यहां एक कार्डधारक बढ़ा है। चना के पैकेट के बारे में बताया कि उपभोक्ता को पैकेट इसलिए दिए जा रहे हैं। क्योंकि वह थैला लेकर नहीं आते है।

सुधार किया जाएगा
सभी डीलरों को निर्देश दिए गए थे कि लोगों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा करें। कहीं नियमों की अनदेखी हुई है तो उसमें सुधार किया जाएगा। - आरके मिश्रा, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed