फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rape

दुष्कर्म पीड़िता हुई गर्भवती, एएसपी से मिलकर बयां किया दर्द

Mon, 27 Jul 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
rape
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव की युवती से गांव के ही युवक ने फरवरी 2020 में दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। ब्लैकमेल करने का भय दिखाकर उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने एएसपी से मिलकर अपना दर्द बयां किया। थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय दिलाने की मांग की। अब आरोपी पीड़िता की जिंदगी से सौदेबाजी करने में जुटा हुआ है और समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता युवती कुछ दिन पूर्व परिजनों के साथ एएसपी ओपी सिंह से पुलिस कार्यालय पर मिली। उसका आरोप था कि गांव की ही एक महिला ने कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इस दौरान कमरे में पहले से दो युवक थे। इनमें से एक ने दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बना लिया। इसके बाद फरवरी से लेकर अब तक वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

युवती ने खुद को दो माह की गर्भवती बताया था। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया या फिर पुलिस में शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इस दौरान एएसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद अब तक युवती की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है और न ही आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवती के परिजनों से सौदेबाजी करने में लगे हैं और कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रहे हैं। उधर, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि पीड़िता थाने नहीं आई थी। वह एएसपी से मिली थी। अब तक आदेश नहीं आया है। थाना पर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed