फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rape

पूर्व विधायक पर लगा दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप

Mon, 27 Jul 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
rape
एटा। पूर्व विधायक पर एक महिला ने दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही उसने हत्या के प्रयास सहित रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वारदात 22 जुलाई की है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सकीट में शनिवार को एक महिला ने पूर्व विधायक अजय यादव निवासी रेवाड़ी सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाए हैं कि पूर्व विधायक सहित सात लोग 22 जुलाई की शाम को एकराय होकर घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व विधायक और उनके साथियों ने धमकी दी कि अगर गांव में रहना है तो पांच हजार रुपये महीना देने होंगे। रंगदारी देने से मना करने पर पूर्व विधायक ने मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। एएसपी ओपी सिंह ने बताया है कि महिला शिकायत लेकर आई थी। जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे दामाद कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 21 जुलाई की शाम से ही उनका इलाज कराने के लिए जिले से बाहर हूं। मामले में पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करूंगा। पुलिस को वारदात वाले दिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराऊंगा। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
-अजय यादव, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed