शिक्षक दिवस पर सोमवार को केवीके मार्ग स्थित राजमाता अनंत कुमारी पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता एवं क्राप्ट कंपटीशन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डा. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के चित्र पर निर्णायक मंडल के विनोद भाष्कर शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, अरूण जैन ने माल्यार्पण किया। प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र छात्राओं को अवागढ़ किले के युवराज बाबा साहब अंबरीश पाल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विकास जैन, निर्मला दीक्षित, निधि भारद्वाज, अपर्णा वर्मा, शालिनी गुप्ता मौजूद रही। एसपीबी पब्लिक स्कूल में पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन का सरस्वती वंदना के साथ चंद्रेश जैन ने शुभारंभ किया। कवि सतेंद्र निर्झर ने फूल खिलेगा खुशबू लाएगा, शूलों में फूल शान से मुस्कराएगा रचना प्रस्तुत की। कवि दीपक दीक्षित, अतुल पुंढीर, देवेंद्री वर्मा, चंद्रेश जैन, राजेंद्र सिंह राज, जवाहर सिंह प्रतिहार आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन आरपी सारंग ने किया। प्रबंधक वीपी सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्ञान सरोबर ग्लोबल एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक डॉ राजेश यादव एवं प्रधानाचार्य गुंजन शर्मा ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार देकर विश किया। एसएएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रामनिवास यादव एवं प्रधानाध्यापिका बीना आर्य ने बच्चों को एस राधाकृष्णन के बारे में जानकारी देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।