फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rang bharni

रंगभरनी एकादशी पर्व पर निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा

Sat, 07 Mar 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
rang bharni
रंगभरी एकादशी के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। रंगभरनी एकादशी पर शहर में प्रभु श्री राम परिवार की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकली शेाभायात्रा में प्रभु के जयकारों के साथ लोग झूमते नजर आए। इस अवसर पर रंग-गुलाल उड़ाकर शुभ पर्व की कामना भी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के श्रीराम लीला मढ़ी स्थित श्री सीताराम मंदिर से परंपरागत तरीके से शोभायात्रा निकाली गई। व्यवस्थापकों द्वारा की गई पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा शहर के पुरानी बस्ती, पटियाली गेट, होली मोहल्ला, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा, साईं मंदिर-छोटी हनुमान गढ़ी होते हुए पुन: सीताराम मंदिर पहुंची। बैंड बाजों की स्वर लहरियों पर युवा भक्तजन झूमते दिखाई दिए। वहीं भगवान के जयकारों से माहौल भक्ति मय हो गया। लोग रंग-गुलाल एवं प्रसाद बांटकर लोगों को शुभ होली की शुभकामनाएं भी दे रहे थे। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजीव नारायण का संदेश हिमांशु कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाया। धर्मानंद कौशिल्यान, योगेंद्र सहाय, राकेश कुलश्रेष्ठ, प्रदीप बिसारिया, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, राजेश माथुर, यश सक्सेना, बसंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed