फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ramlila Maidan exhibition opened today

रामलीला मैदान में नुमाइश का आगाज आज से

Tue, 05 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 05 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Maidan exhibition opened today
नगर के रामलीला मैदान मेें बुधवार से शुरू होने जा रही सरकारी प्रदर्शनी में प्रमुख कलाकार सैफाली जरीवाला सहित देश के जानेमाने कामेडियन, डांसर, सिंगर जलवा बिखेरेंगे। सैफाली का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। जिला प्रशासन ने सात से आठ दशक पुराने आयोजन को आकर्षक, भव्य और यादगार बनाने की कोशिश की है। नुमाइश का उदघाटन आज शाम छह बजे डीएम निधि केसरवानी और रेडियो सिंगर सुनीता कूपर करेंगी।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आगाज आज से होगा। उद्घाटन समारोह के संयोजक पंकज जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के अलावा आगामी चार फरवरी तक दिन और रात में करीब 55 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह में रेडियो सिंगर सुनीता कपूर के अलावा रामबाल भारती इंटर कॉलेज के बच्चे रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस बार प्रदर्शनी में कांटा लगा गर्ल सैफाली जरीवाला के अलावा कॉमेडियन, सिंगर, डॉसर और राष्ट्रीय स्तर के बैंड जलवा बिखेरेंगे। प्रदर्शनी में किसानों, स्वास्थय से जुड़े शिविर के अलावा स्थानीय स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रशासन ने नुमाइश को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए तहसील और नगर पालिका को लगाया है। आज होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए सरकारी और रंगारंग कार्यक्रमों के पंडालों को आकर्षक और बड़े आकार में सजाया गया है। बुधवार को शाम छह बजे डीएम निधि केसरवानी और रेडियो सिंगर सुनीता कपूर राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed