फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ramleela

15 अक्तूबर से सैनिक पड़ाव पर होगा रामलीला मंचन

Tue, 13 Oct 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
ramleela
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में सैनिक पड़ाव पर रामलीला मंचन को अनुमति दे दी गई है। आयोजन में दो सौ लोगों से ज्यादा की भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। वहीं सभी कार्यक्रम कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में धर्म गुरुओं क़े साथ शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नवरात्र, विजयदशमी, बारावफात, वाल्मीकि जयंती, धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान कोरोना के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने बताया कि सैनिक पड़ाव में रामलीला का मंचन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ मदन वर्मा, एएसपी ओपी सिंह, उपजिलाधिकारी अबुल कलाम, एसपी वर्मा, राजीव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी सड़क पर किया जाएगा जल छिड़काव
नवरात्र को लेकर सभी धर्मगुरुओं ने ठंडी सड़क की बदहाली के बारे में जिक्र किया। इस पर प्रशासन ने नवरात्र के मौके पर रोजाना जल का छिड़काव के लिए ईओ को निर्देश दिए हैं। जिससे वहां पर धूल न उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed