फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ramjan

मझले रोजा पर बच्चों में दिखा उत्साह, इफ्तारी में बने लजीज व्यंजन

Fri, 08 May 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
ramjan
एटा। रमजान माह में जुमा का विशेष महत्व है। रमजान माह के दूसरे जुमे को मझले जुमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन अधिकांश घरों में रोजा रखकर पांचों वक्त की नमाज पढ़ते हैं। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने अल्लाह से कोरोना वायरस जैसी महामारी को भारत ही नहीं दुनिया से जल्द समाप्त करने की दुआ की। महिलाओं ने घरों में बिरयानी, चिकन, मटन के साथ अन्य लजीज व्यंजन बनाए।
विज्ञापन

रमजान माह के 14वें रोजे के दिन जुमा होने के बावजूद मस्जिदों में नमाज के लिए भीड़ नजर नहीं आई। मुस्लिम समाज के लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा की। महिलाओं ने जहां बच्चों और बुजुर्गोँ के लिए सहरी तैयार की। वहीं परिवार के सदस्यों ने अजान होते ही नमाज कर अपने रोजे की शुरूआत की। कई बच्चों ने पहली बार रोजा रखा तो कई युवाओं ने पहला और मझला रोजा रखा।
विज्ञापन

- गर्मी के मौसम में परिवार के बुजुर्गों को रोजा रखते देख हमें भी प्रेरणा मिली कि हम भी रोजा रखें। अल्लाह सब ठीक करेंगे। - मोहम्मद मुतालिब।
- लॉकडाउन में रमजान में पूरा परिवार घर में ही है। ऐसे में इससे बढ़िया मौका और कहां होगा रोजा रखने का। - इरशाद सैफी।
- अब तो बस अल्लाह पर ही भरोसा है कि वह हमें इस महामारी से निजात दिलाएंगे। रोजा इसमें सहायता करेगा। - मोहम्मद अनस।
- रमजान माह में जुमा को मझला रोजा रखा। लेकिन नमाज के लिए मस्जिद नहीं जा पाए। ईद पर जाने का मौका मिलेगा। - शबाब खान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed