{"_id":"652d77d07eeee82b96002758","slug":"rambarat-took-place-with-much-fanfare-devotees-were-happy-etah-news-c-163-1-sagr1016-6977-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धूमधाम से निकली रामबरात, हर्षाए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धूमधाम से निकली रामबरात, हर्षाए श्रद्धालु
Mon, 16 Oct 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। इसमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर, केदारनाथ मंदिर के अलावा फिल्म क्रांति, नदिया के पार, राम तेरी गंगा मैली, सत्यम शिवम सुंदरम आदि की चलचित्र झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रविवार रात सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. अशोक रतन शाक्य और सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी ने शुभारंभ किया। डाकबंगला से प्रारंभ होकर बरात गांधी मूर्ति चौराहा, मातादीन चौराहा, नई सब्जी मंडी आदि स्थानों से होते हुए नगला पडाव पहूंची। जहां श्रीराम और सीता का विवाह कराया गया।
राम बारात देखने के लिए काफी संख्या में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोग एकत्रित हुए। श्रीराम के जयकारे लगाते हुए रथ पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान उप जिलाधिकारी प्रतीक त्रिपाठी, सीओ सुधांशु शेखर ने पुलिस फोर्स के साथ संभाली। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार स्वर्णकार, विनोद आर्य, सूर्यकांत गुप्ता, आमोद कुमार आर्य, मुन्ना बाबू गुप्ता, रामप्रकाश दीक्षित, रामविलास राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।