{"_id":"6ab41c40433db369dd01bc07","slug":"gold-collar-weighing-two-and-a-half-tolas-stolen-along-with-the-purse-of-an-elderly-person-who-had-just-stepped-off-a-bus-etah-news-c-163-1-eta1014-157126-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बस से उतरे बुजुर्ग के पर्स के साथ ढाई तोले का सोने का कॉलर उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बस से उतरे बुजुर्ग के पर्स के साथ ढाई तोले का सोने का कॉलर उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में एक सरकारी बस से उतरते समय एक बुजुर्ग यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स में अन्य सामान के साथ करीब ढाई तोले वजन का सोने का कॉलर भी था। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैथरा थाना क्षेत्र के नगला गजपति निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे अपनी बीमार बेटी को देखने एटा आए थे। हाथी गेट के पास सरकारी बस से उतरने के बाद उन्होंने अपनी जेब देखी तो पर्स गायब मिला। उन्होंने बताया कि बस में उनके साथ चार युवक बैठे थे, जिनसे उन्हें आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने मौका पाकर उनकी जेब से पर्स पार कर दिया। पर्स में अन्य सामान के अलावा करीब ढाई तोले वजन का सोने का कॉलर भी रखा था।
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।