{"_id":"64ce92676173edef5406e3e7","slug":"raman-committed-suicide-after-his-wife-insulted-him-etah-news-c-163-1-sagr1017-3411-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी के अपमानित करने पर रमन ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी के अपमानित करने पर रमन ने की थी आत्महत्या
Sat, 05 Aug 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के मलिगांव निवासी रमन कुमार ने पत्नी के अपमानित करने पर 24 जुलाई की रात करीब 8 बजे घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पिता ने तहरीर देकर पुत्रवधू और उसके भाइयों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता नेत्रपाल सिंह की ओर से पुत्रवधू छाया, इसके भाई आकाश निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद और गांव के ही जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पुत्रवधू अलग रहने के लिए बेटे से कलह करती थी। गाजियाबाद में मकान खरीदने के लिए दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर कई बार पुत्र से झगड़ा भी किया था। 10 जून को अपने भाई आकाश, अमन और भाभी स्वाति को बुला लिया। तब सभी ने काफी झगड़ा किया गया और छाया अपने मायके चली गई।
इसके बाद पुत्र ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया तो मामला सुलह-समझौता केंद्र पर पहुंच गया। 24 जुलाई को पुत्र तारीख पर गया और पुत्रवधू अपने भाइयों के साथ आई। यहां पर आकाश, जितेंद्र और छाया ने पुत्र को अपमानित किया। इसकी वजह से पुत्र मानसिक रूप से तनाव में आ गया। इसके चलते रात 8 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि 24 जुलाई को युवक ने आत्महत्या की थी। अब पिता की ओर से तहरीर दी गई है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।