फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ram with the birth Gunje Jaykare

श्रीराम जन्म के साथ ही गूंजे जयकारे

Sat, 03 Oct 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 03 Oct 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
 Ram with the birth Gunje Jaykare
रामहिं केवल प्रेम प्यारा जान लेहू जो जानन हारा, भगवान श्रीराम केवल प्रेम के भूखे है। प्रेम के वसीभूत होकर भगवान अपने भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करते है लेकिन कलियुग का मूर्ख मनुष्य भगवान को खरीदने की कोशिश करता है वह मंदिरों में बड़ी दान दक्षिणा कर अपने को महान व भगवान का निकट समझता है लेकिन भगवान का निकट वह ही है जो मन, कर्म वचन से सच्चा है। उसे ही ईश्वर की सद्गति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

यह प्रवचन सूत की मंडी में कथावाचक पंडित रामवल्लभाधीश ने श्रीरामकथा के दौरान कहे। उन्होंने राम भक्त हनुमान और सबरी का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि राम भक्त हनुमान को श्रीराम में अकाट श्रद्धा थी वह हर समय श्री राम की सेवा में लगे रहते थे जिस कारण वह भक्त शिरोमणि कहलाए। जहां प्रेम होता है वहीं भगवान राम और माता सीता निवास करती है, जहां क्लेश और अशांति होती है वहां श्री राम स्वरूप नारायण व सीता स्वरूप मां लक्ष्मी ज्यादा दिन नहीं रूकती। शिव पार्वती के स्वरूप में सजे कलाकारों ने जैसे ही एक-दूसरे का वरण किया। वैसे ही शिवपार्वती के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। भक्तों ने गोद भराई की रस्म भी अदायगी की। राम जन्म की कथा में बाल स्वरूप में सजे भगवान के दर्शन को भक्तों में होड़ देखी गई। देर सांय तक आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के दौरान कथावाचक द्वारा गाए गए भजनों पर भक्तजन थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

कथा के दौरान रीता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, अनुराधा, नीलम पल्तानी, बिटटू अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, एसके गर्ग, अवधेश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अदीप अग्रवाल, अनुपम वार्ष्णेय, त्रिलोकी नाथ वार्ष्णेय, विपिन गर्ग, अजीत पालीवाल, मधुर वार्ष्णेय, सुरेश वार्ष्णेय, रामेश्वर दयाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे। मुख्य यजमान राजीव अग्रवाल ने बताया कि रविवार को श्रीराम जी की बारात धूमधाम के साथ सूत की मंडी क्षेत्र में भ्रमण कराई जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से राम बारात में सहभागिता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed