फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ram mandir nirman

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में बजेगा जलेसर में निर्मित 21 क्विंटल का घंटा

Mon, 03 Aug 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
ram mandir nirman
जलेसर में तैयार हो रहा घंटा। - फोटो : ETAH
जलेसर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का भव्य निर्माण पांच अगस्त को भूमि-पूजन के साथ शुरू हो जाएगा। श्रीराम मंदिर में जलेसर में निर्मित करीब 21 किलो का घंटा लगाया जाएगा। यह घंटा नगर पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल मंदिर प्रबंधन को दान करेंगे। करीब 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले घंटा दो माह में बनकर तैयार हो पाया है।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष ने इसके अपनी फैक्टरी में तैयार कराया है। उन्होंने बताया कि उक्त घंटे का निर्माण वाराणसी के एक घंटा व्यवसायी के आर्डर पर किया गया था, लेकिन अब यह घंटा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दान कर दिया जाएगा। वहीं वाराणसी के व्यापारी के लिए दूसरा घंटा अलग से तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर को घंटा प्रदान करने के लिए उनकी व पिता सत्यशील प्रकाश मित्तल की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से सात अगस्त को मुलाकात होगी। इस दौरान घंटा समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलेसर में भी बनेगा भव्य राम मंदिर
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि वह जलेसर में भी भव्य राम मंदिर का निर्माण कराने जा रहे हैं। नगर के मोहल्ला सर्राफा स्थित राम मंदिर जर्जर अवस्था में है। उसका पुनर्निर्माण जनता के सहयोग से कराया जाएगा। मंदिर का शिलान्यास राम मंदिर अयोध्या के शिलान्यास के समय 18:15 पर वह स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed