{"_id":"5f26f9a88ebc3e63e5564f90","slug":"raksha-bandhan-etah-news-agr453229942","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन आज, साप्ताहिक लॉक डाउन में कम हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन आज, साप्ताहिक लॉक डाउन में कम हुई खरीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/ अलीगंज। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर प्रशासन ने रविवार को राखी व मिष्ठान भंडार खोलने की अनुमति दी थी। इस दौरान दुकानें खुलीं रहीं, लेकिन ग्राहकों की संख्या कम देखने को मिली।
घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज व गांधी मार्केट में फड़ विक्रेताओं ने राखी की फड़ सजाईं। इस दौरान महिलाओं ने राखी की खरीदारी की। वहीं, रेलवे रोड, जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड सहित शहर के बाबूगंज में सजे फड़ों पर इक्का-दुक्का महिलाएं खरीदारी को पहुंचीं। गर्मी और वाहनों की कमी के चलते महिलाएं खरीदारी को कम ही निकल पाईं।
वहीं जो महिलाएं निकलीं भीं वह या तो एक-दो रिश्तेदार या सहेली के साथ आईं या परिजनों के साथ। बाजार में दस से पचास रुपये तक की राखी खूब बिकीं। वहीं, अलीगंज में साप्ताहिक लॉकडाउन में रविवार को राखी तथा मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। घेवर और राखियों की जमकर बिक्री हुई। उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य, सीओ अजय भदौरिया ने युवाओं से छतों पर पतंग उड़ाते समय दौड़ने को मना किया है, जिससे कोई घटना घटित न हो सके।
विज्ञापन
200 व 400 रुपये किलो बिका घेवर
रक्षाबंधन के एक दिन पहले रविवार को मिष्ठान भंडार पर घेवर 200 व 400 रुपये किलो तक बिका। घंटाघर बाजार स्थित सुभाष मिष्ठान भंडार के विक्रेता सुधीर जैन ने बताया कि देशी घी का घेवर 4 सौ रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है, वहीं सादा घेवर 2 सौ रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। मिष्ठान्न विक्रेता सुधीर जैन ने बताया कि साप्ताहिक लॉकडाउन होने की वजह से ग्राहक ज्यादा नहीं आ रहे हैं, लेकिन सोमवार को सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन नजर आएगी।