फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakhi made of silk threads is the first choice

रेशमी धागों की राखी बन रहीं पहली पंसद

Wed, 18 Aug 2021 07:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Rakhi made of silk threads is the first choice
रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर राखी पसंद करते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस त्योहार को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानों पर बहनें राखियों की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। रेशमी धागों की राखी उनकी पहली पसंद बन रही हैं। 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। इस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रेलवे रोड, बस स्टैंड, बाबूगंज आदि बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों के लिए राखियां खरीदना शुरू भी कर दी हैं। कोई सादे धागे वाली राखी पसंद कर रही हैं तो कोई कुंदन, नग, ऊं लिखी राखी खरीद रही हैं। सबसे अधिक मांग रेशम के धागों से तैयार डिजायनर राखी की है। बाजार में तीन सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध हैं। दुकानदारों की कहना है कि अभी बाजार पूरी तरह शीर्ष पर नहीं पहुंचा है। त्योहार में तीन दिन शेष हैं, इनमें कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed