{"_id":"688e671b68ae7f4add08987d","slug":"rakhi-festival-brothers-buying-gifts-for-sisters-etah-news-c-163-1-eta1002-137112-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राखी का त्योहार, भाई खरीद रहे बहनों के लिए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राखी का त्योहार, भाई खरीद रहे बहनों के लिए उपहार
Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी बाजार में रक्षाबंधन से पूर्व बहनों के लिए उपहारों की खरीदारी करते भाई
- फोटो : सब्जी मंडी बाजार में रक्षाबंधन से पूर्व बहनों के लिए उपहारों की खरीदारी करते भाई
एटा। श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन के दिन भाई बहन के पवित्र रिश्ते को धागों की डोर से मजबूत किया जाता है। 9 अगस्त को मनाए जाने वाले पर्व पर अपनी बहनों को उपहार देने के लिए भाई बाजारों में कपड़ों, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक आयटम की खरीदारी कर रहे हैं।
रक्षाबंधन की खास उपहार किट, पिलो, टीशर्ट, मग, खिलौने सहित तमाम उपहारों की खरीदारी पहले से कर ली है। दुकानदार आकाश ने बताया कि इस बार बहन और भाई दोनों ही एक-दूसरे के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी भद्रा
पंडित गिरजेश पचौरी ने बताया कि इस बार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2.12 बजे से शुरू होगी। उदया तिथि के अनुसार 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। 9 अगस्त को सुबह 5.21 से लेकर दोपहर 1.24 बजे तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। इसके बाद भाद्रपद महीने की शुरूआत होगी। 8 अगस्त को भद्रा दोपहर 2.12 से रात 1.52 तक है। भद्रा के धरती पर रहने के दौरान शुभ काम नहीं किया जाता है।