फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rain

बारिश : उमस से मिली राहत, जलभराव से हुई परेशानी

Mon, 17 Aug 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
rain
मेहता पार्क रोड पर बारिश से हुई कीचड़ से कुछ इस तरह गुजरती दिखी महिला। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर क्षेत्र में सोमवार की दोपहर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को जहां उमस से राहत मिल गई, वहीं जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एक घंटे बाद ही उमस ने फिर से लोगों का हाल बेहाल कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे काले बादल छा गए। करीब 12:15 बजे बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते सड़कों और घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज बाजार में पानी भरने से ग्राहकों को निकलने में काफी दिक्कतें हुईं। वहीं मेहता पार्क पर भी जलभराव होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेमनगर चौराहे पर जलभराव होने की वजह से मोहल्लेवासियों को गंदे पानी से निकलने को मजबूर हो गए। बारिश होने के बाद शहर की ठंडी सड़क और रेलवे रोड पर फिसलन बढ़ गई। सीवर लाइन खोदाई से उखड़ी पड़ी मिट्टी फिसलन का सबब बनती नजर आई। फिसलन से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed