फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Raids conducted in all three tehsils for DAP, licenses of two shops suspended

Etah News: डीएपी के लिए तीनों तहसीलों में मारे छापे, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted in all three tehsils for DAP, licenses of two shops suspended
एटा। जिले में डीएपी खाद की मारामारी है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से गोदामों और दुकानों पर शुक्रवार को भी छापामारी कराई गई। तीनों तहसील क्षेत्रों में प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारी दुकानों का निरीक्षण करते रहे। शासन स्तर से भेजे गए अपर कृषि निदेशक ने अनियमितताएं पाए जाने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर किसी भी दुकान पर निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर खाद बेची जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही डीएम ने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि किसानों को खतौनी के आधार पर ही पीओएस मशीन के माध्यम से खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अपर कृषि निदेशक (गेहूं व मोटा अनाज) जगदीश कुमार की अध्यक्षता में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सहकारी समितियों, पीसीएफ और फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कासगंज रोड स्थित राजपूत खाद भंडार और न्यू वर्मा बीज भंडार की दुकानों पर भंडारण और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। कार्रवाई कर लाइसेंस निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जिले में खाद की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी किसानों को समय व उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। विक्रेताओं और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराएं और आवश्यक दस्तावेज़ सही ढंग से रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed