फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   raahul ko hiraasat mein lene se bhadake kaangresee

राहुल को हिरासत में लेने से भड़के कांग्रेसी

Wed, 02 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
raahul ko hiraasat mein lene se bhadake kaangresee
भड़के कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 राहुल संदेश यात्रा की बैठक कर रहे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने से भड़क उठे। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि मोदी सत्ता के दुरुपयोग की हदें पार कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि अस्पताल में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्र सरकार के इशारे पर हिरासत में लिया जाना गलत है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि संवेदनहीन हो रही केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। बता दें कि दिल्ली में वन रैंक-वन पेंशन की मांग कर रहे एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

----------
पूर्व सैनिकों में आक्रोश
एटा (ब्यूरो)। जिले के पूर्व सैनिकों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। जिला गौरव सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रबंधक मेजर गंगा सिंह आर्य ने सरकारों पर सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन का लाभ केवल अधिकारियों को ही मिला है। सिपाही से सूबेदार मेजर तक को नाम मात्र की बढ़ोत्तरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed