फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Quality control register not found during inspection of bus depot

Etah News: बस डिपो के निरीक्षण में नहीं मिला गुणवत्ता नियंत्रण रजिस्टर

Thu, 06 Feb 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Quality control register not found during inspection of bus depot
जलेसर में डिपो के निरीक्षण के दौरान संबं​धित अ​धिकारियों को निर्देश देते डीएम प्रेम रंजन सिंह।  - फोटो : जलेसर में डिपो के निरीक्षण के दौरान संबं​धित अ​धिकारियों को निर्देश देते डीएम प्रेम रंजन सिंह।
जलेसर। डीएम ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन रोडवेज बस डिपो और समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें उन्हें गुणवत्ता नियंत्रण रजिस्टर नहीं मिला।
विज्ञापन


जलेसर में आगरा रोड पर 7.47 करोड़ की लागत से डिपो कार्यशाला का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए शासन से 5.95 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हुई। इसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था उप्र आवास विकास परिषद अलीगढ़ ने 5.85 लाख की धनराशि खर्च कर ली है।
विज्ञापन


कार्य की भौतिक प्रगति 83 प्रतिशत दर्शाई गई है। फिनिशिंग कार्य में पेंट, लाइट, स्टील का कार्य, डबल साइड बॉर्डर कार्य में कमियां मिलने पर फटकार लगाई। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ललित अग्रवाल और अधिशासी अभियंता आरईडी विनय कुमार को निर्देश दिए कि तकनीकी पहलुओं पर परियोजना के निर्माण कार्य और गुणवत्ता की जांच कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत 5.41 करोड़ की धनराशि से निर्माणाधीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय व स्टाफ के लिए विभिन्न प्रकार के आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। शासन द्वारा 5.33 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। कार्यदायी संस्था ने 4.53 करोड़ की धनराशि खर्च करते हुए वित्तीय प्रगति 85 प्रतिशत दर्शाई है।


डीएम ने प्रोजेक्टर मैनेजर को निर्देश दिए कि विद्यालय प्रांगण को हरा-भरा स्वच्छ एवं आदर्श बनाया जाए। यहां भी परियोजना के कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और आरईडी को निर्देश दिए। सीडीओ डाॅ. नागेंद्र नारायण मिश्र, एसडीएम भावना विमल, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजीत कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed