फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Purchase of 36 quintals of paddy at 1 center in 27 days

27 दिन में 1 केंद्र पर हुई 36 क्विंटल धान की खरीद

Thu, 27 Oct 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 36 quintals of paddy at 1 center in 27 days
मंडी समिति में केंद्र के बाहर पड़ा धान। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद चल रही है। 18 क्रय केंद्र पर धान खरीदा जा रहा है लेकिन 27 दिन में कुल 36 क्विंटल धान एक केंद्र पर खरीदा जा सका है। अन्य केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिले इसके लिए जिले में 18 सरकारी क्रय केंद्र खोले गए। जहां एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू कराई गई।
विज्ञापन

केंद्रों पर ग्रेड ए व मोटा धान खरीदा जा रहा है। बीते वर्ष के सापेक्ष शासन से 100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मूल्य बढ़ोतरी भी की गई है। इसके बावजूद जिले के 17 क्रय केंद्रों पर 27 दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी बिक्री के लिए धान नहीं पहुंचा है। मंडी स्थित खाद्य विभाग के एक केंद्र पर सिर्फ 36 क्विंटल धान अब तक खरीदा गया है।
विज्ञापन

पोर्टल पर 267 किसानों का पंजीकरण
क्रय केंद्र पर वही किसान धान बेच सकता है जिसका पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण है। खाद्य विभाग के पोर्टल पर अब तक 267 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। जबकि बीते वर्ष 1698 किसानों ने जिले के क्रय केंद्रों पर धान बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed