फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Public is worried due to road jam in major market

Etah News: प्रमुख बाजार में मार्ग पर जाम लगने से परेशान है जनता

Thu, 08 Feb 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Public is worried due to road jam in major market
एटा। शहर में वैसे तो हर मार्ग पर ही जाम के हालात बने रहते हैं। मगर इस समय सबसे ज्यादा जाम गांधी मार्केट में लग रहा है। जिसके कारण लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों के साथ ही मुख्य बाजारों में जाम की वजह से लोग परेशान हैं। गांधी मार्केट में जाम की समस्या सबसे ज्यादा है। इस रास्ते से होकर अक्सर चार पहिया वाहन गुजरते दिखाई देते हैं। इसके साथ ही दुकानों के सामने व्यापारियों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिसके कारण रास्ता सकरा हो जाता है और लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो जाम घंटों लगा रहता है। तब तो रहागीर पैदल भी बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं।
विज्ञापन

गांधी मार्केट के रास्ते से जिले के लगभग सभी अधिकारी निकलते हैं। इसके बाबजूद भी कोई इस ओर ध्यान नहीं देता है। जिसका स्थानीय व्यापारी पूरा लाभ उठा रहे हैं और मनमाने तरीके से दुकान से लेकर सड़क तक सामान लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा जाम इस रास्ते पर शाह पैलेस से लेकर प्रिंटिस गर्ल्स कॉलेज तक लगता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से इसको लेकर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते लोग निडर होकर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इस मार्ग का अधिकांश अतिक्रमण हटवा दिया गया है। फिर भी अगर कहीं है तो नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यातायात पुलिस के माध्यम से समस्या का समाधान कराया जाएगा। -रामनयन, एएसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed