{"_id":"602c00fd8ebc3ee97217dfac","slug":"public-is-not-getting-medicines-at-jan-aushadhi-center-etah-news-agr4808429120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन औषधि केंद्र पर जनता को नहीं मिल रही औषधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन औषधि केंद्र पर जनता को नहीं मिल रही औषधि
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को सस्ती दवा मुहैया कराने के लिए वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोला गया था। हालांकि अस्पताल के जनऔषधि केंद्र पर विगत छह माह से ताला लटका है। ऐसे में मरीजों को अधिक रुपयों पर बाहर से दवाई लेने को विवश होना पड़ रहा है।
वर्ष 2018 में जिला अस्पताल में केंद्र सरकार की पहल पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोला गया था। केंद्र खोलने की जिम्मेदारी महाराजा विनायक सोसाइटी को दी गई। यहां एक फार्मासिस्ट को तैनात कर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र संचालित कर दिया गया।
इस दौरान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को औषधि केंद्र से सस्ती दवा मिलने लगी। हालांकि विगत सितंबर माह से प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर ताला लटका है। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीज सस्ती दवा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
---------
रिन्युअल के फेर में लटका ताला
प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का संचालन दो साल के लिए लखनऊ की संस्था को दिया गया था। दो वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के लाइसेंस को रिन्युअल नहीं किया गया। इसके चलते औषधि केंद्र पर ताला पड़ा है।
-------------
60 हजार की दवा एक्सपायर
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सितंबर माह से बंद है। इसके चलते बड़ी संख्या में औषधि केंद्र में दवाएं रह गई। केंद्र को संचालित करने वाले फार्मासिस्ट मुलायम सिंह ने बताया केंद्र में लगभग 60 हजार रुपये की दवा एक्सपायर हो चुकी हैं।
-----------
लाइसेंस रिन्युअल न हो पाने के कारण सितंबर माह में जनऔषधि केंद्र को बंद कर दिया गया था। लाइसेंस रिन्युअल हो गया है। लखनऊ की टीम द्वारा निरीक्षण करने के बाद इसे खोला जाएगा।
मुलायम सिंह, फार्मासिस्ट