फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ptravli pending the outrage over

पत्रावली लंबित रखने पर नाराजगी

Mon, 13 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 13 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ptravli pending the outrage over
प्रभारी जिलाधिकारी साहब सिंह ने सोमवार को मारहरा क्षेत्र के लोहिया ग्राम रामई हेतमशाह का निरीक्षण किया। राजस्व कार्यों की समीक्षा, शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना, टीकाकरण आदि सत्यापन किया गया। अधूरे लोहिया आवासों को मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वारिसान की पत्रावली काफी समय तक लंबित रखने पर कानूनगो मुन्नालाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग की स्थिति ठीक न होने पर पीडब्लूडी को निर्देश दिये। गांव में 131 स्वच्छ शौचालयों बनवाये गये थे सभी का उपयोग हो रहा था। गांव में 23 को विधवा पेंशन, 12 को विकलांग पेंशन, 52 को वृद्धा, 33 को समाजवादी पेंशन मिल रही थी।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने निरीक्षण में पाया कि लोहिया ग्राम में 59 किसानों के केसीसी कार्ड बने थे, प्राथमिक विद्यालय हीरापुर पर आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान केसीसी बनवाने का इच्छुक है तो वह अपना फार्म भरकर जमा कर सकता है। मनरेगा के तहत भी ग्रामीणों को रोजगार के लिए प्रेरित किया। जानकारी दी कि 161 रुपये रोजाना मिलते हैं, जिन लोगों के पास जोब कार्ड नहीं हैं, वे अपने कार्ड बनवा सकते हैं। ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि गांव में प्रस्ताव कराने के बाद ही कोई विकास कार्य कराया जाये। स्कूल की बाउंड्रीवाल नहीं थी, जिस पर बीडीओ को निर्देश दिए कि स्कूल की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य कराया जाये। गांव में गायत्री महिला, बरसाने वाली स्वयं सहायता समूह संचालित था। ग्रामीणों द्वारा प्रभारी डीएम से टीकाकरण में लापरवाही की शिकायत की गई जिस पर एसीएमओ को निर्देश दिए कि गांव में टीकाकरण समय से कराया जाये। जो कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। गांव का आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलना चाहिए, उन्हें पर्याप्त मात्रा मेें पुष्टाहार आदि उपलब्ध कराया जाये। कुपोषित बच्चों को डबल पोषाहार दिया जाये, हॉट कुक की भी व्यवस्था की गई हैं। सुरेश पुत्र रामदास की वारिसान की पत्रावली तीन माह से अधिक लंबित रखने पर कानूनगो मुन्नालाल पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही एसडीएम को निर्देश दिये कि प्रकरण की जांच करें, यदि कानूनगो द्वारा लापरवाही बरती गई है तो सख्त कार्यवाही की जाये। प्रभारी डीएम द्वारा गांव के तालाब के निकट वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान डीडीओ राधेश्याम, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, डीपीआरओ, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, डीपीओ, क्षेत्रीय लेखपाल, प्रधान, ग्राम सचिव एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed