फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PSC JWAN suffering from dengu

पीएसी जवान डेंगू की चपेट में आया

Sun, 03 Nov 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
PSC JWAN suffering from  dengu
एटा। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती पीएसी जवान सहित दो अन्य में एनएस वन की पुष्टि हुई है। तीनों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जिले में डेंगू का कहर नहीं थम रहा। रोज डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। दो दिन पूर्व पीएसी के जवान मुन्नेश कुमार को बुखार आया। रविवार को वह जिला अस्पताल आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हे एनएसवन की पुष्टि होने की बात कह डेंगू वार्ड में भर्ती कराया। वहीं नगलाबरी निवासी निखिल व केवल नगला निवासी दीपक को भी एनएसवन की पुष्टि के बाद उन्हें भी डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

-----------
डेंगू पीड़ित मेदांता में भर्ती
डेंगू से प्रभावित शहर के एमपीनगर में डेंगू का प्रकोप जारी है। मोहल्लें में डेंगू से दो की मौत के साथ ही घर घर में चारपाइयां बिछी हैं। मनोज राठौर के पुत्र भानू को डेंगू की पुष्टि के बाद परिजनों ने उसे गुडग़ांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

----------------
भारतोदय समित ने किया छिड़काव
मच्छरजनित बीमारियों को लेकर जहां पालिका प्रशासन उदासीन है। वहीं सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं।
रविवार को भारतोदय समिति पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चला का शहर के वर्मा नगर व एमपी नगर में डीटीसी पाउडर का छिड़काव किया। समिति के मेधावृत्त शास्त्री ने कहा कई बार की मांग के बाद भी पालिका ने फॉगिंग पर ध्यान नहीं दिया। 18 मोहल्लों में लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कस्बे के लोग डेंगू से भयभीत
राजा का रामपुर। कस्बे के लोगों में डेंगू को लेकर भय व्याप्त है। घवराए लोग हल्के बुखार व अन्य समस्या के लिए स्थानीय पीएचसी पर नहीं जा रहे। वे अच्छे उपचार के नाम पर अलीगंज व एटा में दस्तक दे रहे हैं। स्थानीय चिकित्सकों का कहना है मौसमी बीमारियों के साथ वायरल व मलेरिया की भी शिकायत बढ़ी हैं।
----------
निधौलीकलां में हुई एनएसवन की पुष्टि
निधौलीकलां। कस्बा में भी डेंगू मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को डेंगू पीड़ित की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को थाने में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र, कस्बा निवासी आयुषी व नेहा को एनएसवन की पुष्टि हुई। इस पर चिकित्सकों से सभी को आगरा भेज दिया। वहीं रूपसपुर में दीपेश को एनएसवन की पुष्टि हुई।
---------
करतला व वर्मा नगर में लगा स्वास्थ्य कैंप
शीतलपुर ब्लाक के गांव करतला में बढ़ रहे पीड़ित शहर से लेकर आगरा,अलीगढ़ व सैफई तक में इलाज करा रहे हैं। जबकि यहां एक दर्जन लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। इस दौरान 70 बुखार से पीड़ितों की स्लाइडें बनाई गईं। वहीं 124 मरीजों को दवा दी गई। वहीं शहर के वर्मा नगर में रविवार को मोबाइल यूनटि भेज बुखार से पीड़ितों को दवा वितरित की गई। इस दौरान 78 मरीजों ने दवा ली।

----------
जिले में एनएसवन से पीड़ित मरीज निकल रहे है। अब तक 4 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग द्वारा लगातार फाङ्क्षगग के साथ स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं।
डॉ. अजय अग्रवाल,सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed