फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   protesters vandalized shops in Etah In support of Bharat Bandh clashed with shopkeepers

भारत बंद: एटा में प्रदर्शनकारियों का उत्पात, दुकानों में तोड़फोड़...दुकानदारों से झड़प; पुलिस ने संभाली स्थिति

Wed, 21 Aug 2024 02:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 02:18 PM IST
सार

एटा में भारत बंद के समर्थन के प्रदर्शनकारियों ने उत्पात मचाया। दुकानों में तोड़फोड़ की। इसको लेकर दुकानदारों से झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति संभाल ली। 

विज्ञापन
protesters vandalized shops in Etah In support of Bharat Bandh clashed with shopkeepers
एटा में प्रदर्शनकारियों का उत्पात, दुकानों में तोड़फोड़...दुकानदारों से झड़प - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को क्रीमी लेयर आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में दलित युवा हाथों में नीला झंडा लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत बंद का भी आह्वान किया। जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की।  

विज्ञापन


जिलेभर में जगह-जगह आरक्षण बचाओ के नारेबाजी के साथ दलितों ने प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में जलेसर में जुलूस निकाला गया। जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की। इसको लेकर व्यापारियों के साथ झड़प भी हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम लोग आगरा चौराहा पर खड़े हैं। लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं। पुलिस-प्रशासन हमे रोक रहा है। 

विज्ञापन

इसी बीच भारत बंद के समर्थक लगातार बैरियर को तोड़ने की कोशिश करते दिखे। इनको रोकने के लिए महाराणा प्रताप चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भी मोर्चे पर डटे रहे। आगरा चौराहा से आने जाने वाले रास्ते बंद किए गए। बीएसपी, भीम आर्मी तथा अन्य सगठनों के समर्थक सुप्रीम कोर्ट होश में आओ का नारा लगाते रहे।
 

बुधवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जुलूस निकाला। इसमें भीम आर्मी बसपा तथा अन्य संगठनों के लोग शामिल हुए। इसके बाद तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार वंशिका सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद युवाओं ने बाजार बंद करने का आह्वान किया। पुलिस प्रशासन से बाजार बंद कराने को कहा। 
 
विज्ञापन

इस पर पुलिस-प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम करने की सलाह दी। सैकड़ों की संख्या तहसील से बाहर निकाल कर युवाओं ने जबरदस्ती दुकानदारों के प्रतिष्ठान बंद कराने का प्रयास किया। इसमें तहसील गेट के ठीक सामने दुकानदार के काउंटर का शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद नई तहसील से लेकर आगरा चौराहा तक जबरन बाजार बंदी कराने की कोशिश की।
 

बवाल और चक्का जाम 

जलेसर में नई तहसील में ज्ञापन सौंपने के बाद आगरा चौराहा पर सैकड़ों की तादात में भीम आर्मी, बीएसपी तथा अन्य संगठनों के लोग एकत्रित हो गए। चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार वंशिका सिंह तथा कोतवाली प्रभारी डॉक्टर सुधीर राघव द्वारा संगठनों के नेताओं को समझने का प्रयास किया गया।  लेकिन, करीब दो घंटे तक हंगामा जारी रहा।

जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही काफी समझाने के बाद जुलूस को लेकर भीम आर्मी तथा अन्य संगठनों के नेता कटरा चुंगी होते हुए बाईपास रोड दरगाह रोड मंडी जवाहरगंज होते हुए अंबेडकर पार्क पर जुलूस को समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed