{"_id":"9a8ec534bc02992bbb824697c9c58aae","slug":"protest-against-lodge-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया रिजोर बिजली सब स्टेशन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया रिजोर बिजली सब स्टेशन का घेराव
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विद्युत विभाग द्वारा दस ग्रामीण उपभोक्ताओं के खिलाफ थाना रिजोर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। और भाकियू के नेतृत्व में रविवार की सुबह रिजोर स्थित बिजली सब स्टेशन का घेराव कर लिया और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ सकीट व अधिशासी अभियंता ग्रामीण पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद आंदोलन समाप्त कराया।
भाकियू के प्रदेश महासचिव अखिल यादव ने बताया कि विद्युत विभाग ने थाना रिजोर के गांव सेनाकलां के कई किसानों पर बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोप है कि वहीं पुलिस ने दबिश के दौरान आरोपियों को छोड़ने की एवज में 2500 रुपये भी ले लिए। इन सब मांगों को लेकर रविवार की सुबह 11 बजे किसानों ने रिजोर सब स्टेशन का घेराव कर लिया और जमकर नारेबाजी की। घेराव दोपहर दो बजे तक चला।
जानकारी लगते ही सीओ सकीट आशाराम अहिरवार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण राजकुमार पहुंच गए, जिन्हें भाकियू ने एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कई मांगे रखी। साथ ही पुलिस द्वारा लिए गए रुपये भी वापस कराए गए। इस मौके पर रमेश चंद्र, दयाराम सिंह, गीतम सिंह, राजेंद्र सिंह, श्यामा बेगम, अमर सिंह, कोमल सिंह, रघुवीर सिंह, हाकिम सिंह, शकुंतला देवी, विजय सिंह, गजेंद्र सिंह सहित अन्य किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री का करेंगे घेराव
एटा। बरसात से तबाह हुए एटा के किसानों को मुआवजा प्रदेश सरकार द्वारा न दिए जाने को लेकर भाकियू प्रभारी मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को घेराव करेगी। प्रदेश महासचिव अखिल यादव ने बताया कि सोमवार को मंत्री को ज्ञापन सौंपेगे।