{"_id":"61d59f8c612f1808f95e9b42","slug":"protect-yourself-at-night-police-sleeping-etah-news-agr5202073122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में खुद करें सुरक्षा, सो रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में खुद करें सुरक्षा, सो रही पुलिस
विज्ञापन
समय: 11:10, माया पैलेस चौराहे पर नदारद पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। रात के समय कहीं आना-जाना कर रहे हैं तो अपनी सुरक्षा खुद करके चलें। क्योंकि आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस रात में सो रही है। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार रात शहर में पुलिस और चौकियों की व्यवस्था देखी। सड़कों, चौराहों को तो छोड़िए, आठ में से पांच पुलिस चौकियों तक पर भी कोई पुलिसकर्मी नहीं नजर आए।
शहर में लगभग दो लाख की आबादी सहित राहगीरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आठ पुलिस चौकियों और कोतवाली नगर के हवाले है। शहर के मुख्य बाजार सहित चौराहा-तिराहा पर भी पुलिस पिकेट तैनात करने के निर्देश हैं। पुलिस द्वारा इसका दावा भी किया जाता है, लेकिन मंगलवार रात जब इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। बस स्टैंड और सिविल लाइन चौकी पर कोबरा टीम ही मौजूद थी। गोदाम चौकी, सुनहरी नगर गेट चौकी, इंद्रपुरी चौकी, अस्पताल व पटियाली गेट चौकी तो बंद ही मिलीं।
किसी भी चौराहे पर नहीं थी पिकेट
शहर के माया पैलेस सहित अलीगंज चुंगी, आगरा रोड चुंगी, कचहरी चौराहा, गांधी मार्केट तिराहा, प्रेमनगर चौराहा, वली मोहम्मद चौराहा, नन्नूमल चौराहा पर पुलिसकर्मी नहीं थे। ठंडी सड़क तिराहा के सामने एसएचओ की गाड़ी खड़ी थी। जिसमें आरक्षी मौजूद थे।
विज्ञापन
आंकड़ों पर एक नजर
शहर में पुलिस चौकी- आठ
मंगलवार रात खुली मिलीं चौकी- दो
बंद मिलीं चौकी- छह

समय: 11:20, सिविल लाइन चौकी पर बैठे कोबरा पुलिसकर्मी ।संवाद- फोटो : ETAH

समय: रात 11.02, इंद्रपुरी चौकी पर पड़ा ताला । संवाद- फोटो : ETAH