{"_id":"643aee708185835bb7057eb4","slug":"proposals-worth-thirty-crore-rupees-passed-in-ten-minutes-etah-news-c-25-1-125574-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दस मिनट में पास हुए तीस करोड़ रुपये के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दस मिनट में पास हुए तीस करोड़ रुपये के प्रस्ताव
Sun, 16 Apr 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत की मात्र 10 मिनट की बैठक में करीब तीस करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्ताव पास हो गए। एक बैठक स्थगित होने के बाद शनिवार को बुलाई गई दूसरी बैठक में कुल 17 सदस्य ही पहुंचे।
इससे पहले जिला पंचायत की बैठक 8 अप्रैल को बुलाई गई थी। इसमें 17 सदस्य पहुंचे। कोरम पूरा न होने की वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 15 अप्रैल को पुन: बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। हालांकि इसमें भी 17 सदस्य ही पहुंचे। लेकिन जिला पंचायत के संविधान के अनुसार दूसरी बैठक में कोरम बाध्यकारी नहीं होता। ऐसे में सभी प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित हो गए। इसमें मुश्किल से 10 मिनट का समय लगा।
बैठक में तय एजेंडा के तहत पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। साथ ही वर्ष 2022-23 के पुनरीक्षित आय-व्यय और वर्ष 2023-24 के अनुमानित आय-व्यय सदन के सामने रखा गया। उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों ने इसे स्वीकृति प्रदान की। साथ ही जिला पंचायत के समग्र एवं समेकित विकास के लिए वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विकासखंड जैथरा के ग्राम जिरौलिया में एटा-अलीगंज मार्ग से नगला बड्डे से जिरौलिया मार्ग पर सीसी व नाली निर्माण के साथ ही इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम नगला बदे में जैथरा-कुरावली मार्ग से नगला बदे तक लेपन कार्य का प्रस्ताव पास हुआ। जिला योजना संरचना वर्ष 2023-24 के लिए भी जिला पंचायत विकास योजना 2023-24 के अनुमोदन पर विचार किया गया। 2023-24 के लिए 30.69 करोड़ के व्यय प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अपर मुख्य अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि एक बैठक स्थगित होने के बाद दूसरी बैठक में कोरम की बाध्यता नहीं रहती है। जितने भी सदस्य आए, इस बैठक को संपन्न माना जाएगा।