फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Property details were not filled on the portal, CMO served notice

Etah News: पोर्टल पर नहीं भरा था संपत्ति का विवरण, सीएमओ ने थमाया नोटिस

Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Property details were not filled on the portal, CMO served notice
एटा। स्वास्थ्य विभाग के 13 कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण नहीं भरा जिसकी वजह से उनका वेतन रोक दिया गया है। वहीं सीएमओ ने इसको लेकर नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में मलेरिया विभाग के करीब 14 कर्मचारी कार्यरत है। इसमें मलेरिया निरीक्षक समेत अन्य कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि अपने मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति की विवरण भरकर डाटा को लॉक किया जाए। इस दौरान सिर्फ एक कर्मचारी द्वारा ही मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण भरा गया। शेष कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का विवरण नहीं भरा।
विज्ञापन


इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 13 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्प्षटीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमओ ने बताया कि जिन कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण नहीं भरा है। उन कर्मचारियों को होली पर वेतन नहीं आएगा। शासन स्तर से मानव संपदा पोर्टल संपत्ति विवरण भरने का स्लॉट लॉक कर दिया गया है। स्लॉट खुलने के बाद ही कर्मचारी अपना विवरण भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed