{"_id":"6a0b57fc59e4a3d58805016d","slug":"programs-were-discussed-in-the-meeting-of-rashtriya-jagrook-jan-samiti-etah-news-c-163-1-eta1002-150802-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राष्ट्रीय जागरूक जन समिति की बैठक में कार्यक्रमों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राष्ट्रीय जागरूक जन समिति की बैठक में कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
Mon, 18 May 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 18 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय जागरूक जन समिति एटा-कासगंज की मासिक बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्ता एडवोकेट के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 10 जून को आयोजित होने वाले विराट कवि सम्मेलन व उद्यमी सम्मान समारोह की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में सामाजिक जागरूकता, सम्मान समारोह व संगठन विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के मंत्री राकेश भदौरिया ने बताया कि दोनों जिलों के उद्योग, व्यापार और स्टार्टअप क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाले उद्यमियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। समिति ने ऊर्जा संरक्षण के लिए एक दिन निजी वाहनों का प्रयोग न करने तथा सार्वजनिक परिवहन या पैदल आवागमन अपनाने का संकल्प लिया। डॉ. डीएस. खान, डॉ. राजेंद्र सिंह सोलंकी, सीपी सिंह, नवदीप गुप्ता, धर्मपाल सिंह, उमाशंकर शर्मा, अनिल गुप्ता, मोहित आर्य, दिव्यांशु दीक्षित, दीपक राठी, देवेश शर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।