फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Private hospital sealed after the death of the maternity

प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल किया सील

Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Private hospital sealed after the death of the maternity
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित हिंदुस्तान लीवर के पास निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म देने वाली प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को मौत हो गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में छापा मारा तो संचालक और कर्मचारी ताला लगातार भाग गए। टीम ने बाहर से अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं अपंजीकृत चिकित्सक नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे स्वास्थ्य टीम निजी अस्पताल पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल संचालक और कर्मचारी ताला डालकर फरार हो गए। इसके बाद टीम वापस आ गई और सीएमओ को जानकारी दी। सीएमओ ने मामला संगीन होने पर टीम को फिर भेजकर शाम 3.30 बजे अस्पताल सील करा दिया। सीएमओ ने बताया कि पंजीकरण के बाद अस्पताल का नवीनीकरण नहीं कराया गया है। महिला की मौत के बाद सील करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव रौरी निवासी शिवरानी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर 15 मई की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। बुधवार को प्रसूता के शरीर में संक्रमण फैलने पर आगरा भेज दिया गया, ले जाते समय मौत हो गई थी। मृतका के पिता धीरपाल सिंह निवासी हरकरनपुर थाना कंपिल का आरोप है कि दामाद ने अच्छे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती नहीं कराया और डॉक्टर की लापरवाही की वजह से बेटी की जान चली गई। पिता की तहरीर पर जैथरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed