फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Private Company will clean

प्राइवेट कंपनी कराएगी सफाई

Mon, 02 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 02 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Private Company will clean
शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व सफाई कर्मियों की कमी को देखते हुए नगरपालिका ने पहली बार आठ वार्ड प्राइवेट कंपनी के हवाले कर दिए हैं। पालिका हर माह कंपनी को छह लाख रुपये का भुगतान करेगी। कंपनी सफाई कर्मचारी रखकर उन वार्डों में सफाई कार्य कराएगी। मंगलवार से इन वार्डों से पालिका के सभी सफाई कर्मी हटाकर अन्य वार्डों में लगाए जाएंगे। यदि व्यवस्था कारगर साबित हुई तो जल्द ही पूरे शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा प्राइवेट कंपनी के हवाले हो जाएगा।
विज्ञापन





सफाई कर्मियों की कमी के चलते शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। वर्तमान में पालिका को 304 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। इसके सापेक्ष काम केवल 204 सफाई कर्मी कर रहे हैं। इसके चलते शहर के सभी 25 वार्डों में सफाई का काम पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। सफाई के अभाव में गलियों व सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा करकट नजर आता है। नालियों का गंदा पानी भी सड़क पर बहता दिखाई देता है। लोगों को इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन




 इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका ने फिलहाल आठ वार्डों की सफाई का जिम्मा आगरा की एक प्राइवेट कंपनी को सौंपा है। गत दिनों इसका टेंडर भी पास हो गया। बताते हैं कि पालिका प्राइवेट कंपनी को हर माह छह लाख रुपये का भुगतान करेगी। कंपनी उन वार्डों में अपने सफाई कर्मी लगाने के साथ सफाई के उपकरण भी खरीदकर उन्हें देगी। इसके अलावा वार्डों से निकलने वाले कूड़े को डलाबघर पर फिंकवाएगी। यह कार्य मंगलवार से शुरू हो जाएगा। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने बताया कि जिन आठ वार्डों की सफाई का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को दिया है उनमें तैनात पालिका के सभी सफाई कर्मियों को वहां से हटाकर शेष 17 वार्डों में जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये वार्ड प्राइवेट कंपनी को सौंपे
- वार्ड नंबर एक: मोहल्ला जाटवपुरा, श्यामनगर, बारहबीघा।
- वार्ड नंबर दो: अंबेडकर नगर, वर्मा नगर, संजय नगर।
- वार्ड नंबर तीन: जगन्नाथपुरी, राधा विहार।
- वार्ड नंबर चार: लालपुर, पुलिस लाइन, कृष्ण विहार।
- वार्ड नंबर 11: सुनहरी नगर, बापू नगर, हाजीपुरा।
- वार्ड नंबर 12: नेहरू नगर, कैलाशगंज, हिंदू नगर।
- वार्ड नंबर 13: शांतिनगर, माल गोदाम, रेलवे रोड।
- वार्ड नंबर 25: इस्लामनगर, विकास नगर, भूतेश्वर रोड।



शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए ही अभी आठ वार्डों की सफाई का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को सौंपा है। यदि परिणाम अच्छा रहा तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था कंपनी के हवाले की जाएगी।
-राकेश गांधी, नगरपालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed