फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Private bus overturns due to tire burst, 6 passengers injured

Etah News: टायर फटने से बेकाबू होकर पलटी निजी बस, 6 यात्री घायल

Tue, 25 Nov 2025 09:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Private bus overturns due to tire burst, 6 passengers injured
एटा। फर्रुखाबाद जा रही निजी बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। इसके कारण बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती गांव तुर्कीपुर थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद निवासी मुनव्वर ने बताया कि मंगलवार तड़के 4 बजे स्टैंड के सामने से निजी बस में बैठकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। बस में 50 से अधिक सवारियां बैठी हुई थी। बस जैसे ही बागवाला थाना क्षेत्र में गांव जलालपुर सांथल मोड़ पर पहुंची तभी टायर फट गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीणों ने आकर बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में मुनव्वर के अलावा दीपक तिवारी निवासी खरिया थाना मऊ दरवाजा, गोपी निवासी कमरुद्दीनपुर थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद, आमीन और रीना निवासी जलालाबाद थाना कांठ जिला शाहजहांपुर घायल हो गए। पुलिस को सूचना देते हुए स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। बागवाला थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में 9 लोग घायल
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मनीष निवासी भगीपुर थाना कोतवाली नगर, मोहित और पप्पू निवासी कुशवा थाना अवागढ़, कमल सिंह निवासी विरामपुर देहात कोतवाली, अमन, हाकिम सिंह और युसूफ निवासी सकीट, जावित्री और रामू निवासी जिनावली थाना अवागढ़ घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed